Uncategorized

भारतीय किसान यूनियन तोमर का 7 वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से बनाया गया

भारतीय किसान यूनियन तोमर का 7 वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से बनाया गया

कस्बा नागल स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों ने मनाया स्थापना दिवस

युवा विंग के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर को संगठन के 7 साल पूरे होने पर दी बधाई

रिपोर्ट:अजय त्यागी
सम्राट न्यूज पेपर

नागल:कस्बा नागल पर स्थित जिला कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन का सातवां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया स्थापना दिवस।इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गोयल, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी, प्रतिनिधि नीरज राणा, देवेंद्र त्यागी, अलीम, विकास गिरधर, कपिल तायल, गौरव त्यागी, विकास धीमान और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा विंग की पूरी टीम ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर को तोमर संगठन के 7 साल पूरे होने की बधाई दी।और सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और संगठन को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बात कही।

केक कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और संगठन की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यों की सराहना की और आगे भी संगठन के साथ जुड़कर काम करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *