रुड़की रेलवे स्टेशन पर जीएम का औचक निरीक्षण, लक्सर की रेल समस्याएं उठीं
रुड़की रेलवे स्टेशन का आज रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लक्सर तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने जीएम को लक्सर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से लक्सर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग एवं प्रवेश द्वार की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही लक्सर में लंबे समय से अधर में पड़े रेल अंडरपास के कार्य को शीघ्र एवं सुचारू रूप से पूरा कराने की मांग रखी गई।
इसके अलावा लक्सर बाईपास रेल मार्ग पर हॉल्ट (स्टॉपेज) की व्यवस्था कर सभी ट्रेनों का कम से कम एक मिनट का ठहराव दिए जाने की मांग की गई, ताकि रोजाना चलती ट्रेनों से उतरने-चढ़ने वाले यात्रियों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
रेलवे जीएम ने व्यापार मंडल अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुना और प्रस्तुत सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्रवासियों में रेलवे सुविधाओं के बेहतर होने की उम्मीद जगी




