रुड़की।आशीर्वाद एन्क्लेव सोसायटी आवास विकास में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया।व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज ने रास पांच अध्याय का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं।उनमें गाये जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण हैं,जो भी ठाकुर जी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है।उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है।कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान,कंस का वध,महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना,कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद,ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना,द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया।कथा के दौरान आचार्य ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ।जीव और ब्रह्म के मिलने को महाराष् कहा जाता है।इस अवसर पर नवीन त्यागी,रेखा त्यागी,गौरव शर्मा,मोनिका कौशिक,संचित कौशिक,सृष्टि कौशिक,विशाल आहुजा,अमित सैन,राखी आहूजा,आरती सेन,रजनी कालरा,सुनील शर्मा,विजेन्द्र माहेश्वरी,अमित आहूजा,बिपिन पुंडीर,विकल जैन,राजेश्वर रोहिला,अरुण कश्यप,संगीता कश्यप,यमन सचदेवा,अरुण कुमार,एमके कंसल,बबीता अग्रवाल,आशिष वर्मा,अजय अवस्थी,प्रमोद वर्मा,विनोद वर्मा,विशाल वर्मा,दीपा कालरा,राजश्री मैटकरी,सोनिया गोस्वामी,निशा अवस्थी,आजाद चौधरी,सुनीता,विजय स्वाति मादवन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कथा के बाद महाआरती भंडारा भोग प्रसाद वितरण किया गया।
Related Articles
हरिद्वार, लण्ढौरा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर लण्ढौरा चौकी व न्यू प्रेस क्लब लण्ढौरा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरिद्वार, लण्ढौरा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर लण्ढौरा चौकी व न्यू प्रेस क्लब लण्ढौरा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम व न्यू प्रेस क्लब लण्ढौरा ने हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प […]
अशोक हत्याकांड में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात ने किया खुलासा
रुड़की।अशोक हत्या मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को लक्सर पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मृतक से लूटी गई एक लाइसेंसी पिस्तौल,चार जिंदा कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए […]
पूर्व प्रधानमंत्री स्व०राजीव गांधी की जयंती पर याद कर प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
रुड़की।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि अपनी क्रांतिकारी और दूरदर्शी नीतियों से आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का योगदान […]



