Uncategorized

नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का भाजपा नेता इं०चैरब जैन द्वारा किया गया भव्य स्वागत,संगठन की नीतियों पर हुआ विचार-विमर्श

नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का भाजपा नेता इं०चैरब जैन द्वारा किया गया भव्य स्वागत,संगठन की नीतियों पर हुआ विचार-विमर्श


रुड़की।भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों के सम्मान में फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन व युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन द्वारा अपने आवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें भाजपा संगठन के प्रति समर्पण,अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने भाजपा संगठन की रीति-नीति,विचारधारा व कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है,जिसकी शक्ति कार्यकर्ताओं की निष्ठा,सेवाभाव और संगठनात्मक अनुशासन में निहित है।उन्होंने नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।इंजीनियर चैरब जैन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह सहित सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का सम्मान किया गया।सम्मानित होने वालों में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नील कमल शर्मा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य रोड,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नीटू सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदेश चौधरी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी शामिल रहे।सम्मानित किए जाने पर सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने आभार व्यक्त किया।इंजीनियर चेरब जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद,विकास और सामाजिक समरसता की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है।नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों की टीम निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनसेवा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य मानकर कार्य करेंगे।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन तोमर,सुशील त्यागी,डॉ०राकेश त्यागी,जिला महामंत्री सागर गोयल,जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,भीम सिंह,मधूप त्यागी,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,बृजमोहन सैनी,प्रमोद गोयल,पार्षद आकाश जैन,सचिन कश्यप, राम गोपाल शर्मा,मोहित राष्ट्रवादी, सलमान फरीदी,दाताराम, जेपी शर्मा,विकास प्रजापति,टोनी गंगा भक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *