Uncategorized

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में सीनियर सिटीज़न की ख़ैर ख़बर लेती रानीपुर पुलिस l

एकल हों या बुज़ुर्ग हरिद्वार पुलिस है हर पल आपके साथ

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में सीनियर सिटीज़न की ख़ैर ख़बर लेती रानीपुर पुलिस l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सीनियर सिटीज़न एवं सिंगल रह रहे लोगों से संवाद कर उनकी ख़ैर ख़बर लेने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर शिवालिक नगर व आसपास के क्षेत्रों में निवासरत एकल व वरिष्ठ नागरिकों, जिनके बच्चे अन्यत्र दूर निवास कर रहे हैं तथा जिनके पास आकस्मिक सहायता हेतु कोई निकट रिश्तेदार नहीं है, के घर जाकर कुशलक्षेम जानी गई।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी समस्या की स्थिति में कोतवाली रानीपुर के सरकारी नंबर व आपातकालीन नंबर 112 पर तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई।

साथ गए एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों व एकल नागरिकों के घर विज़िट करें, उनकी सुरक्षा का समुचित ध्यान रखें तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
एसएसपी हरिद्वार की यह पहल समाज में एक फ्रैंडली वातावरण बनाने में पुलिस का अहम क़दम हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *