13 महीने से लापता बेटे को ढूंढते-ढूंढते बूढ़े मां-बाप रो-रोकर हो गए बेहाल, परिवार की गुहार, “आरिफ खान… घर लौट आओ बेटा”
मुजफ्फरनगर
खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी 24 वर्षीय युवक मोहम्मद आरिफ खान पिछले 13 महीनों से लापता है। 3 नवंबर 2024 की दोपहर को वह “काम पर जा रहा हूँ” कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला। आरिफ के बूढ़े माता-पिता जाहिद खान और उनकी माँ अब हर रोज आंसुओं में डूबे रहते हैं। माँ की आँखें अब भी दरवाजे पर टिकी रहती हैं कि कब उनका लाल घर लौटेगा। पिता जाहिद खान की आवाज़ भर्रा जाती है जब वे कहते हैं, “बेटा… जहां भी हो, बस एक बार घर लौट आओ। हमने कुछ नहीं पूछना, बस तुम्हें देखना है।” परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, पोस्टर चिपकवाए, सोशल मीडिया पर अपील की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। आरिफ के छोटे भाई-बहन भी हर रात रोते-रोते सोते हैं।
लापता युवक की पहचान:
- नाम : मोहम्मद आरिफ खान
- उम्र : 24 वर्ष
- पिता का नाम : जाहिद खान
- पता : खालापार, मुजफ्फरनगर
- रंग : गेहुँआ
- कद : लगभग 5 फुट 7 इंच
- लापता होने की तारीख : 3 नवंबर 2024 (दोपहर में घर से निकला था)
परिवार की सभी से हाथ जोड़कर विनती है, अगर आपको आरिफ के बारे में कोई भी जानकारी मिले, कोई उसे कहीं देखे या सुने, तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें। आपकी एक कॉल उनके मां-बाप को जिंदगी वापस दे सकती है।
संपर्क नंबर: 8191839245, 8006602934, 8445261727, 9996210080
जानकारी देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।




