Uncategorized

उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती पर कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन

उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती पर कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन

हरिद्वार।
उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशानुसार रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को याद किया।

कार्यक्रम में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि वह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान दे, जो आज प्रदेश में बदहाल स्थिति में हैं।

पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य की विधानसभा में उत्तराखंड के विकास पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा सरकार जानबूझकर पहाड़ और मैदान के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और राजबीर सिंह ने कहा कि रजत जयंती वर्ष आत्मचिंतन का अवसर है, और अब यह सुनिश्चित करना होगा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक सरलता से पहुंच सकें।

महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर उत्तराखंड राज्य का सपना साकार किया था, लेकिन 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्षरत है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पार्षद सोहित सेठी और युवा नेता अजय गिरी ने कहा कि आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर हिमांशु राजपूत, उज्जवल वालिया, मनीष गुप्ता, गौरव गोस्वामी, ऋषभ वशिष्ठ, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम जोशी, मयंक त्यागी, अरूण चौहान, शोकत अली चीचू, आशीष कुमार, सचिन कुमार समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *