Uncategorized

गोवर्धन पर्व पर भक्ति भाव से पूजा अर्चना के उपरांत हुआ भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने शामिल होकर उठाया धर्म लाभ

गोवर्धन पर्व पर भक्ति भाव से पूजा अर्चना के उपरांत हुआ भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने शामिल होकर उठाया धर्म लाभ

जनपद मुजफ्फरनगर की ए टू जेड कॉलोनी में श्री राधा माधव मंदिर युगल सरकार समिति द्वारा द्वारा मंदिर भवन पर गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलोनी वासियों ने पूर्ण भक्ति भाव से गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर देश व अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इसी के साथ पूजा अर्चना के उपरांत गिरिराज जी महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया,
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पर ऊपर श्री राधा माधव मंदिर युगल सरकार के मंदिर प्रांगण में भव्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, मंदिर के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ पांच दिवसीय पर्व का आयोजन कॉलोनी में किया जा रहा है उसी के अंतर्गत आज गोवर्धन पर्व पर श्री गिरिराज जी की पूजा अर्चना की गई और भगवान को भोग अर्पण करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी ही भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया, कॉलोनी निवासी और समाज सेविका के तौर पर प्रतिष्ठापूर्वक कार्य करने वाली नंदनी बालियान ने भी मंदिर प्रांगण पहुंचकर भगवान गिरिराज जी की पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया इसके उपरांत उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति को शुभकामनाएं दी और कहा यह पर्व अपने आप में एक विशेष संदेश देता है जिसमें हमें ज्ञान मिलता है कि भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए अवतरित होते हैं और अपने भक्तों का लालन पालन पूरी तरह से प्रेम पूर्वक करते हैं उनके द्वारा सभी को पांच दिवसीय महा दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव गर्ग सचिव दीपक गर्ग उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, समिति के पदाधिकारी डॉक्टर ओमवीर सिंह जग रोशन गोयल अमृतपाल सिंह डागर विकेश गुप्ता विकास कोहली देवेंद्र शर्मा अमित चौधरी प्रमोद सिंघल श्रेयस गुप्ता बॉबी भाई स्मॉल वंडर वाले अनिल वर्मा एवं अनेकगणमान्य सहित मातृशक्ति शाहिद प्यारे बच्चों ने अपना भक्ति भाव के साथ पूर्ण योगदान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *