Uncategorized

कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम

कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने,पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा फरीदाबाद निवासी एक किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की करीब एक महीने पहले फोन पर उसकी एक युवक से बातचीत शुरू हुई थी।इसी बीच किशोरी अपनी बुआ की बेटी के यहां बहादराबाद आ गई।आरोपी युवक ने किशोरी को बहदराबाद काली मंदिर पर बुलाया और वह उससे मिलने आ गई।इसी दौरान युवक किशोरी को अपने साथ कलियर में लेकर आया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।होश में आने पर किशोरी ने अपने आप को गेस्ट हाउस के एक कमरे निवस्त्र पाया।किसी तरह पीड़िता लौट गई और आरोपी युवक ने किशोरी को फ़ोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।और दोबारा बुलाकर उसे कलियर के एक होटल में ले गया जहाँ उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म,पॉक्सो सहित अन्य में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया आरोपी वसीम निवासी रहीमपुर थाना गंगनहर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *