Uncategorized

इब्राहिमपुर स्थित मकसूद मेमोरियल स्कूल का अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण

इब्राहिमपुर स्थित मकसूद मेमोरियल स्कूल का अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण

थाना पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में स्थित मकसूद मेमोरियल स्कूल का शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं और बच्चों के अनुशासित व्यवहार की सराहना करते हुए स्कूल सोसायटी व पूरे स्टाफ को बधाई दी।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के अभिभावकों का धन्यवाद किया। प्रबंधन ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को साफ-सुथरा और अनुशासन में स्कूल भेज रहे हैं, जिससे विद्यालय की छवि और बेहतर हो रही है।

साथ ही स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे रोज़ाना बच्चों को पूरी वर्दी (फुल ड्रेस) में ही स्कूल भेजें, ताकि अनुशासन और एकरूपता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *