ए ए एजुकेशनल सोसाइटी देवबंद सहारनपुर
ए ए एजुकेशनल सोसाइटी ने शेख उल हिन्द कॉलोनी देवबंद में लगाया फ्री चेकअप फ्री दवाइयां वितरण कैंप।
जिस में कॉलोनी के गरीब बेसहारा परिवार के लोगो ने अपना चेकअप कराया और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की डॉक्टर उस्मान मसूद रमजी ने कहा कि मौसम की खराबी की वजह से बच्चों में बुखार नजला खासी एलर्जी रोग बढ़ रहे है मौसम के बदलाव की वजह से एलर्जी और बुखार ज्यादा होता है और पेट के मरीज़ ज्यादा हो जाते हैं इस में अपने खाने पीने की आदत में बदलाव ज़रूरी है साफ सफाई का खास ख्याल रखें ओर अपने आस पास एक पेड़ जरूर लगाए।
सोसाइटी के महा सचिव उमर फारूक ने बताया कि सोसाइटी हर जरूरत मंद लोगो के लिए आवश्यक कार्य कर रही है हम वहां पहुंचते हैं जहां जरूरत होती है इसी कड़ी में आज निःशुल्क मेडिसिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आगे भी इसी प्रकार कैंप लगाए जाएंगे
कार्यक्रम में उपस्थित नूर मोहम्मद रोहित शर्मा जुनैद सिद्दीकी वसीम अल्वी रिजवान आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे




