हरिद्वार में पारदर्शिता के लिए 5 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण
हरिद्वार
जन समस्याओं का तत्परता से समाधान करने और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में तैनात पांच राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है।
राजस्व परिषद उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा आठ राजस्व उपनिरीक्षकों (लेखपालों) को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था, जिनमें से पांच को हरिद्वार और तीन को ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में तैनात किया गया है।
हरिद्वार जिले में हुए स्थानांतरण के अनुसार—
अनिल गुप्ता एवं रमेश चन्द्र को तहसील हरिद्वार से लक्सर भेजा गया।
संजय कुमार को तहसील हरिद्वार से भगवानपुर स्थानांतरित किया गया।
आदेश कुमार को तहसील रूड़की से हरिद्वार लाया गया।
ओमप्रकाश को तहसील भगवानपुर से रूड़की भेजा गया।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।




