उत्तराखंड संस्कृत विश्व विद्यालय के छात्र कल्याण परिषद चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी पदो पर लहराया जीत का परचम l

उत्तराखंड संस्कृत विश्व विद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी पदों पर जीत हासिल की ल
जीत के बाद चुनाव अधिकारी डॉ.अरविन्द मिश्र ने विजेता उम्मीदवारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, इसके साथ ही गत चार दिन से छात्रों के बीच चली आरही जुबानी जन्ग का पटाक्षेप हो गया l
जीत के बाद बिजेताओं ने ढ़ोल की थाप पर नाचते हुए विवि परिसर में जुलूस निकाल कर अपनी ख़ुशी प्रकट की l
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सौरभ शर्मा ने निर्दलीय प्रत्यशी कु. प्रगति शर्मा को हराया, उपाध्यक्ष पद पर रूचि कोठरी महासचिव पद पर हर्ष शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य, विवि प्रतिनिधि में गौरव सेमवाल विजयी रहे l




