Uncategorized

थाना बहादराबाद में आयोजित किया थाना दिवस,ए एस पी ज्वालापुर ने थाना बहादराबाद में सुनी फरियादियों/पीडितो की शिकायते

थाना बहादराबाद में आयोजित किया थाना दिवस,ए एस पी ज्वालापुर ने थाना बहादराबाद में सुनी फरियादियों/पीडितो की शिकायते
बहादराबाद 17 सितम्बर ( महिपाल )
एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना/कोतवाली में अपनी फरियाद लेकर आने वाले पीडित/शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने व आम जनता के बीच आपसी सामन्जस्य बनाये रखने एवं पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए निर्देश निर्गत किये गये है। उपरोक्त आदेश के क्रम में आज बहादराबाद थाने में थाना दिवस आयोजित किया गया। उक्त थाना दिवस के अवसर पर ए एस पी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी द्वारा थाना बहादराबाद में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ताओं की कुल 11 शिकायतों में 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया व शेष 05 शिकायतों में थानाध्यक्ष बहादराबाद को 03 दिवस के अंदर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
थाना दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष बहादराबाद उ०नि० अंकुर शर्मा, चौकी प्रभारी बाजार उ०नि० अमित नौटियाल व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *