भाजपा सरकार का किया पुतला दहन। हरिद्वार,, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपम रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों ने बादशाहपुर बस अड्डे पर भारी संख्या में पहुंचकर हरिद्वार ग्रामीण विधायक बहन अनुपमा रावत जी के नेतृत्व मे प्रदेश मे बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, किसानो पर लाठी चार्ज व मानसून सत्र सिर्फ डेढ़ दिन चलाने के विरोध मे उत्तराखंड की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। बहन अनुपम रावत ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार अपनी मनमानी कर रही है जो पूर्ण रूप से गलत है देश में बैठे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री अपनी मनमानी कर रहे हैं अगर कोई अपनी पीड़ा सरकार को सुनना चाहता है तो सरकार उसे दबाने कुचलना कार्य करती है उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे पर हर करते हुए जनता से अपील की है की आने वाले समय में अपना मतदान सोच समझकर करें।




