Uncategorized

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ” हर घर तिरंगा कार्यक्रम – 2025 ” के प्रथम चरण के दूसरे दिन ‘ तिरंगा रंगोली निर्माण प्रतियोगिता ‘ का आयोजन किया गया। जिसमें 5 दलों नें प्रतिभाग किया। प्रत्येक दल में 5 – 5 छात्र छात्राएं रहे।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रकाश चंद्र पंत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा की गई पहल के क्रम में वर्ष 2022 , 2023 एवं 2024 में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के आम जनमानस में राष्ट्र के प्रति समर्पण , देशभक्ति एवं का भाव पैदा करने के लिए देश भर में ‘ हर घर तिरंगा ‘ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया था।इसी क्रम में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘ हर घर तिरंगा ‘ कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति से ओत – प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों को तीन चरणों में आयोजित करने का निर्देश है । जिस क्रम में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में दूसरे दिन “तिरंगा रंगोली निर्माण प्रतियोगिता ” का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई समूह नें प्रथम , विवेकानंद समूह नें द्वितीय , अहिल्याबाई समूह नें तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ हरीश चन्द्र तिवाड़ी, व्याकरण के विभागाध्यक्ष आचार्य डॉ दामोदर परगांई , साहित्य विभाग के कञ्चन तिवारी उपस्थित रहे। ” हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम की सह – संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता छात्रों का भविष्य उज्जवल बनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *