Uncategorized

टांडा-महतौली में खेतों से निकला 13 फीट लंबा अजगर, बना दहशत का माहौल,वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

टांडा-महतौली में खेतों से निकला 13 फीट लंबा अजगर, बना दहशत का माहौल,वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।


लक्सर क्षेत्र के टांडा-महतौली के पास मंगलवार को एक विशालकाय अजगर ने ग्रामीणों में हड़कंप मचा दिया। खेतों के किनारे झाड़ियों में छिपे इस अजगर को देखकर लोग सहम गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लियागया ।रेस्क्यू टीम ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 13 फीट से अधिक थी। पकड़कर जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा गया। अजगर के रेस्क्यू की कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।मौके पर मौजूद वनकर्मी रोहित सैनी व गुरजंन सिंह ने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी वन्य जीव को देखकर घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *