अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त लकसर पुलिस ने धर दबोचा।
लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधोंयों की रोकथाम व अपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त असामाजिक तत्व पर अंकुश लगाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली लक्सर, कानि० अरविंद चंदेल कोतवाली लक्सर, कानि० प्रकाश कनेडा कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान निखिल उर्फ भयानक नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग के दौरान निखिल उर्फ भयानक पुत्र मुकेश उम्र 19 वर्ष निवासी मुंडा खेड़ा खुर्द कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर 672 / 2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




