विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर मे दिनांक 5 जून सन 2025 दिन बृहस्पतिवार को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया lइस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान चलाया तथा विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान भी चलाया इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि हमें अपने चारों ओर पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, जिससे हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें एक पेड़ अपनी मां के लिए अवश्य लगाना चाहिए इस अवसर पर एन0 सी0 सी0, स्काउट, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा भी विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया इसके पश्चात पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में प्लास्टिक उन्मूलन पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई जिसमें आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान खुशप्रीत सिंह ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी अंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके पश्चात पेंटिंग प्रतियोगिता में कुमारी समनप्रीत कौर ने प्रथम स्थान नितिन कुमार ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त सारणी कार्य किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ जिसमें विमलेश कुमार शास्त्री ,वीरेंद्र कुमार ,विकास कुमार ,नीरज कुमार, मनोज गोयल, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार ,कुलबीर सिंह ,अशोक कुमार, आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर छात्र-छात्राओं कुमारी अंशिका ,नेहा, संजना ,शिवानी , विशाल कुमार, आकाश कुमार, वंश पवार ,मोहम्मद ओवैस ,आदित्य कुमार, निहाल सिंह, आदित्य कुमार, विकास कुमार, अश्वनी कुमार, आदि ने सराहनीय कार्य कर किया है।




