अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, तीन ट्रेक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में किया सीज l
बहादराबाद 4 जून ( महिपाल )
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सलेमपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मौके से 03 ट्रैक्टर ट्रालियाँ को अवैध खनन ले जाते हुये पकडा। अवैध मिट्टी/रेत भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया। अवैध खनन के संबंध में उप जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।




