Uncategorized

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाला एक व्यक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाला एक व्यक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्व/ संदिग्ध व्यक्तियों/ पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया गया,जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी कोतवाली लक्सर, हे०का० प्रदीप कनौजिया कोतवाली लक्सर, का० अनिल वर्मा कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा लक्सर के रायसी क्षेत्र से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाला एक व्यक्ति पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा रायसी क्षेत्र से बालचंद पुत्र हरपाल निवासी ग्राम बहादराबाद थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 170 बी०एन०एस० एस० मे अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *