Uncategorized

गोली मारकर हत्त्या करने वाला सगा बेटा निकला हत्यारा।

गोली मारकर हत्त्या करने वाला सगा बेटा निकला हत्यारा।
लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर थाना क्षेत्र में रात्रि में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका सगा बेटा ही निकला। आरोपित पिता की रोक-टोक करने की आदत के परेशान था बेटा जिस कारण उसने यह घातक कदम उठाया। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार व पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि 23 मई की देर रात्रि को खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हस्तमौली बस्ती निवासी मलखान की सोते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के संबंध में मृतक मलखान के पुत्र सौरभ ने 112 नंबर पर पुलिस को हत्याकांड की सूचना दी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मौके मलखान पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र सिंह मृत पड़ा हुआ था। उसके सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को मृतक के संबंध में जानकारी मिली की मृतक मलखान एक साधारण जीवन जीता था, जिसे शराब पीने की लत थी। उसका बड़ा पुत्र सूरज घर पर ही रहता था और अधिकतर समय मोबाइल में पबजी, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर व्यस्त रहता था। मृतक का पुत्र सूरज लड़कियों से भी फोन पर बातें किया करता था, जिस पर मृतक मलखान को आपत्ति थी। मलखान द्वारा अपने पुत्र को समय बर्बाद न करने के लिए अक्सर टोका-टोकी की जाती थी। आरोपित ने बताया कि उसके पिता खुद तो कुछ काम धंधा करते नहीं थे, मेरी मां दिहाड़ी मजदूरी पर जाती थी। जिस कारण मृतक का उसके बड़े पुत्र सूरज से लगातार विवाद हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *