Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिखेड़ा का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना सिखेड़ा का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आज थाना सिखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान SSP ने थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष और शस्त्रागार का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, जैसे त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और टॉप-10 अपराधियों की सूची की बारीकी से जांच की।

SSP ने अपराधियों पर और सख्त कार्यवाही करने, टॉप-10 अपराधियों को नए सिरे से चिह्नित करने और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ और सट्टा पर पूर्ण रोकथाम, शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, आम जनता के साथ शालीन व्यवहार, महिला संबंधी अपराधों की प्राथमिकता पर जांच और नियमित पैट्रोलिंग बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सिखेड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *