राष्ट्रीय नौजवान जनता दल ने दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, संगठन की मजबूती पर जोर
नई दिल्ली
राष्ट्रीय नौजवान जनता दल (RNJD) ने दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित खेड़ा की स्वीकृति और कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. साजिद अली ने की। नई कार्यकारिणी में तर्केश कुमार दिवाकर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो उत्तमनगर, दिल्ली से हैं। यश कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जो शामली के बुद्धविहार, फेस-2, कोहली से हैं। विदेश कुमार को प्रदेश महासचिव बनाया गया, जो किरारी, सुल्तानपुरी, दिल्ली से हैं। इसके अलावा, विजय कुमार (ब्लॉक-55, शामली कॉलोनी, बुद्धविहार, फेस-2, दिल्ली), विशाल कोहली (आदर्श-2, जवाहर मार्केट, दिल्ली), मोहित (मुकुंदपुर, दिल्ली), और विशाल चौधरी (आदर्श-42, बुद्धविहार, फेस-2, दिल्ली) को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर डॉ. साजिद अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित खेड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा, “सुमित खेड़ा के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरणादायक मार्गदर्शन ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी स्वीकृति से गठित यह कार्यकारिणी दिल्ली में RNJD को और मजबूत करेगी।”




