Uncategorized

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्व, पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया । जिसमें उपनिरक्षक दीपक चौधरी कोतवाली लकसर, अरविंद चंदेल कोतवाली लक्सर, प्रकाश चंद कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा दिनांक 6.5.2025 को कोतवाली लक्सर क्षेत्र से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो व्यक्तियों जावेद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम खंणजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, सादिक पुत्र नसीम निवासी ग्राम खंणजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर धारा 170 बी० एन० एस०एस ० मैं अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *