शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने किये गिरफ्तार । लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व सामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देश जारी किया था। जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें वीरेंद्र सिंह कोतवाली लक्सर, कमलकांत रतूड़ी कोतवाली लक्सर, मनोज मीनान कोतवाली लक्सर, प्रदीप कनौजिया कोतवाली लक्सर, अनिल वर्मा कोतवाली लकसर, नरेश नेगी कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीमें गठित की गई, गठित पुलिस टीमों द्वारा लक्सर थाना क्षेत्र से अलग-अलग जगह से तीन व्यक्तियों को शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार व्यक्तियों में राजेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम निरंजनपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, शाहिद पुत्र मुनीम निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार व अरमान पुत्र साजिद निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170 बी०एन० एस०एस० के तहत कार्रवाई कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है



