जी माउंट लिट्रा स्कूल अलीपुर बहादराबाद के कक्षा 1 के छात्र भुविक चौहान ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित हुई 26 वे ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चेम्पियनशीप में अंडर 6 वर्षीय प्रतिस्पर्धा में रोहालकी किशनपुर निवासी भुविक चौहान ने सिल्वर मैडल जीता।भुविक की जीत से परिवारजनों में जहां खुशी देखने को मिली वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भी बच्चे को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




