Uncategorized

नगर पंचायत इमली खेड़ा धर्मपुर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर भव्य अभिषेक समारोह आयोजित

नगर पंचायत इमली खेड़ा धर्मपुर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर भव्य अभिषेक समारोह आयोजित

नगर पंचायत इमली खेठा धर्मपुर में आज भगवान केदारनाथ जी के कपाट खुलने के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में नर्मदेश्वर शिवलिंग पर पंचामृत द्वारा भव्य रुद्राभिषेक किया गया। यह पवित्र आयोजन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य कृष्णानंदन जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

समस्त नगरवासियों की सहभागिता के साथ यह आयोजन एक धार्मिक पर्व जैसा रूप ले चुका था। भक्तगणों ने श्रद्धा पूर्वक भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस विशेष कार्यक्रम में पप्पू कश्यप, आचार्य कृष्णानंदन, पंडित भुवनेश पाल, सिलोचंद, देवपाल, कैन्च्या, पंडित मनीषा, त्रिप्ती पंडित, सृष्टि, शिवम, अवि, आयुष, महेन्द्र, नीरज, पंकज, भावना, रामबत्ती, सविता, बिंदिमा, फूल लिई, प्रवीत पाल, और तमन्ना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने नगरवासियों को एक बार फिर धार्मिक एकता और भक्ति के सूत्र में बाँध दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *