15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। लक्सर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली थाना प्रभारी को अवैध नशीली पदार्थ पर प्रभावी रूप से कुछ लगाने के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा नशीली पदार्थ की अवैध तस्करी / बिक्री रोकने के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर लक्सर क्षेत्र में एक्टिव किया गया, गठित पुलिस टीमो मे हे० कानि० शूरवीर तोमर कोतवाली लक्सर, कानि० रविंद्र चौहान कोतवाली लक्सर, कानि० कपिल देव कोतवाली लक्सर, कानि० जितेंद्र नेगी कोतवाली लकसर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई टीम द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को 15 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, पकड़े गए व्यक्ति सोनू उर्फ परमवीर पुत्र रामपाल निवासी कुआं खेड़ा थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष, कपिल उर्फ काकू पुत्र रहुआ निवासी ग्राम कुआं खेड़ा थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा जगह जगह छापेमारी के दौरान अभियुक्त सोनू उर्फ परमवीर व कपिल उर्स काकू निवासी कुआं खेड़ा लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध म०अ० स० 438/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम सोनू उर्फ परमवीर मु०अ० स० 439/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम कपिल उर्फ काकू गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




