बहादराबाद। आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रोहालकी किशनपुर बहादराबाद में डॉक्टर प्यारेलाल चौहान संस्थापक एवं पूर्व प्राचार्य निदेशक का 88 वा जन्मोत्सव जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत अतिथिगण प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्य साधारण सभा सदस्यों एवं समस्त स्टाफ द्वारा डॉक्टर प्यारेलाल की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात डॉक्टर योगेंद्र चौहान, नर्मदा रावत एवं डॉक्टर श्वेता कुशवाह एवं साहिल खातून ने डॉक्टर प्यारेलाल चौहान के संघर्ष कार्यशीलता एवं अनुशासन के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया एवं संस्था की प्राचार्य डॉक्टर दीपा चौहान ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार सचिव राणा नंदलाल सिंह कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह ने शाल एवं पुष्प मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। जयपाल सिंह चौहान राज्य मंत्री उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उत्तराखंड सरकार नरेंद्र सिंह की प्रगति हेतु अपने सहयोग का आश्वासन दिया राजेंद्र सिंह चौहान प्रधानाचार्य बाल सदन इंटर कॉलेज बहादराबाद ने डॉक्टर साहब द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए किए गए महान कार्यों पर अपना प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मास्टर रामकुमार सदस्य प्रबंधन समिति द्वारा किया गया। समारोह में दयानंद चौहान पूर्व अध्यक्ष डॉ पूरन सिंह पूर्व सचिव जयपाल सिंह, राजेंद्र चौहान, रामकुमार चौहान राजकुमार प्रधान, क्षेत्रपाल सिंहचन्द्रभान सैनी, नरपालचौहान, इंद्राज चौहान आदि उपस्थित रहे।




