Uncategorized

कांग्रेस से तजेश्वर सिंह ने अपनी पत्नी के लिए शिवालिक नगर वार्ड न. 12 से माँगा टिकट l

कांग्रेस से तजेश्वर सिंह ने अपनी पत्नी के लिए शिवालिक नगर वार्ड न. 12 से माँगा टिकट l

बहादराबाद 17 दिसम्बर ( महिपाल ) शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद रामधाम कालोनी वार्ड नंबर 12 में सभासद टिकट के चाहने वालों की लगी लंबी लाइन, कांग्रेस पार्टी के शहर सचिव व समाज सेवक वीरेंद्र तेश्वर ने भी अपना आवेदन किया। वीरेंद्र तेश्वर भी आवेदन लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी रानीपुर विधानसभा राजवीर सिंह चौहान के कार्यालय सेक्टर 3 पहुंचे। इसी मजबूत कडी में एक नाम और जुड गया जो लंबे समय से राजनीतिक और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।कांग्रेस पार्टी के शहर सचिव व समाज सेवक वीरेंद्र तेश्वर टिकट की दौड़ में सबसे ऊपर देखे जा रहे हैं। हालांकि वीरेंद्र तेश्वर ने महिला सीट पर धर्मपत्नी के नाम वार्ड नंबर 12 से आवेदन देकर टिकट की मांग कर दी है।उन्होंने कहा है कि अगर उन पर पार्टी ने भरोसा जताया तो वह निश्चित इस बार नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर वार्ड नंबर 12 सभासद की सीट कांग्रेस पार्टी की झोली में डालकर दिखाएंगी।कांग्रेस पार्टी के शहर सचिव व समाज सेवक वीरेंद्र तेश्वर ने कहा कि कांग्रेस आला कमान पर उनहें पूरा भरोसा है,यदि उन्हें मौका दिया तो इस बार वह वार्ड 12 से सभासद बनाकर यह सीट कांग्रेस के खाते में डलवाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता पप्पू खैरवाल, रामदास,संतोष कुमार,अभिषेक तेश्वर भानु काजानिया गौरव तेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *