Uncategorized

आई आई टी विकास कुंज रुड़की में खाटू श्याम संध्या में खूब झूमे भक्त जन

आई आई टी विकास कुंज रुड़की में खाटू श्याम संध्या में खूब झूमे भक्त जन

रिपोर्टर सोमवीर सैनी

रुड़की आई आई टी विकाश कुंज में गणेश चतुर्थी का महा उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिस में अधिक संख्या में खाटू श्याम संध्या में भक्तजन पहुंचे और खाटू श्याम के दर्शन किए साथ ही खाटू श्याम भजनों पर खूब झूमे नाचे और भक्तों ने खाटू श्याम को शीश नमन कर खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया यह प्रोग्राम महासिद्ध विनायक दल की ओर से हर साल इसी प्रकार किया जाता है
साथ ही पहुचे चीफ गेस्ट अरविंद कश्यप नगर अध्यक्ष ने कहा मुझे बेहद खुशी है कि मुझे महासिद्ध विनायक कमेटी ने इस अवसर पर यहां आने का अवसर दिया और मुझे बेहद खुशी है मैं आज यहां पहुंचा हूं और खाटू श्याम के दर्शन मुझे हुए मैं बस यही कहना चाहूंगा महा सिद्धि विनायक कमेटी हर साल ऐसे ही इस प्रोग्राम को करते रहें जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी अपने सनातन की जानकारी प्राप्त होती रहे मैं सदैव आप लोगों के साथ हूं जय खाटू श्याम की
कमेटी की ओर से मिली जानकारी मैं बताया गया कि हमारे यहां जब तक गणपति बप्पा विराजमान है तब तक यहां पर मनमोहक झांकियां आप लोगों को देखने को मिलती रहेगी हम सभी भक्तजनों से हाथ जोड़ कर अपील करते हैं सभी भक्तजन समय से गणपति आरती में पहुंचे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *