Lkhsar news

मिलीभगत करके लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप मुकदमा दर्ज।

मिलीभगत करके लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप मुकदमा दर्ज।

लक्सर पुलिस ने मिलीभगत करके धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है मुन्ने खां पुत्र अशरफ अली निवासी ग्राम डी 11 बटा 119 डिफरेंस अपार्टमेंट नई दिल्ली कुर्बान में वसीम निवासी ग्राम देहरादून ने पुलिस में एक पत्र देकर बताया कि इरफान पुत्र शरीफ निवासी ग्राम नगर पंचायत सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर अमित भारद्वाज पुत्र सुशील भारद्वाज निवासी ग्राम भीकमपुर कोतवाली लक्सर ने हमें खनन के बारे में सौदा तय किया था जिसमें हमने इरफान व अमित भारद्वाज को लाखों रुपए दे दिए उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों ने हमारे साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की अब हमने उनसे अपने पैसे मांगे तो वह हमारे पैसे भी देने को तैयार नहीं है और हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पत्र पर लक्सर पुलिस ने उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है वही लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुन्ने खां ने जो पत्र इरफान व अमित भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में दिया था उस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसमें बारीकी से तथ्यों की जांच की जा रही है जांच में जो भी सत्य सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी धोखाधड़ी करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *