रिपोर्ट पहल सिंह
बच्ची व महिला के साथ मारपीट दी तहरीर,
लकसर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि विगत दिन उसकी तीन वर्षीय पुत्री दस रुपये लेकर दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक पोपिन ने उसकी पुत्री से दस रुपये छीन लिए तो बच्ची के रोने लगी आरोपित युवक ने उसे धक्का दे दिया । जिससे गिरकर बच्ची के सिर में चोट लग गई, और खून बहने लगा,। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री ने जब घटना के बारे में घर आकर बताया तो, वह उसका उल्हाना देने के लिए आरोपित युवक पोपिन के घर पहुंच गई,तथा आरोपित से उक्त मामले के बारे में जानकारी करनी चाहिए, तो वह नाराज हो गया। पीड़ित महिला द्वारा बताया गया कि गुस्साए आरोपित युवक ने उसे पकड़ लिया तथा उसके कपड़े फाड़ने लगा। तथा उसके साथ अश्लील हरकत की। उक्त घटना का विरोध करने पर आरोपित युवक व उसकी मां व पत्नी ने उसके साथ थप्पड़ मुक्को से जमकर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आसपास से जा रहे लोग मौके पर आ गए, जिन्होने उसे आरोपित के चंगुल से बामुश्किल बचाया है।



.




