Uncategorized

सार्ट सर्किट से पूर्व प्रधानाचार्य के घर में लगी आग, फंसे 9 सदस्यों को फायर यूनिट ने बाहर निकला l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

सार्ट सर्किट से पूर्व प्रधानाचार्य के घर में लगी आग, फंसे 9 सदस्यों को फायर यूनिट ने बाहर निकला l
बहादराबाद 6 अगस्त ( महिपाल )
शिव मंदिर रामलीला मैदान स्थिति पूर्व प्रधानाचार्य रामदत्त भारद्वाज शास्त्री के घर में आज सुबह सार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें घर के सभी सदस्य दूसरी मंजिल में फंस गए l आग की सूचना मायापुर फायर यूनिट को फोन द्वारा दी गई, सूचना पर मायापुर से एक फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची, आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, घर के सदस्य दूसरी मंजिल पर फंसे थे l फायर यूनिट ने सूझ बूझ के साथ ऊपरी मंजिल पर जाने का रास्ता साफ किया ओर सभी सदस्यों को बाहर निकला, जिस कारण कोई जन हानि नहीं हुई l
आग से घर का सभी सामान जल कर रख हो गया l फायर यूनिट ने उमेश दत्त शर्मा पुत्र रामदत्त भरद्वाज, रश्मि शर्मा पत्नी उमेश, रामदत्त भारद्वाज़, लोकेश शर्मा पितृ रामदत्त, कोमल शर्मा पत्नी लोकेश शर्मा, शांतनु शर्मा, यशस्वी, अंशी, शाश्वत को बाहर निकाल कर जन हानि होने से बचा लिया l फायर यूनिट में लिडिंग फायरमैन भगवती प्रसाद, फायर सर्विस चालक राहुल शर्मा, फायर मैंन संतोष कंडेरी, संदीप जोशी, फायर वूमेन हिमानी रोथान मौज़ूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *