Haridwar News

किसान आयोग के अध्यक्ष ने दिखाया सत्ता का रौब, नाली में छोड़ा बदबूदार पानी l

किसान आयोग के अध्यक्ष ने दिखाया सत्ता का रौब, नाली में छोड़ा बदबूदार पानी l
बहादराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर ग्रंट में देर शाम को अपने घर की नाली साफ करने के लिए नाली में ट्यूबवेल का पानी छोड़ने पर विवाद हो गया। जिसमे एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने इसका विरोध किया।
जानकारी के अनुसार अहमदपुर ग्रंट में उत्तराखण्ड राज्य किसान आयोग राकेश राजपूत का घर है। घर के सामने की नाली है जिसमे हर समय गंदा पानी चलता रहता है सोमवार को किसान आयोग के अध्यक्ष ने अपने घर की नाली साफ करने के लिए उसमे ट्यूबवेल का पानी छोड़ दिया जिससे नाली का काला गंदा दुर्गन्ध वाला पानी उनके घर से आगे वाली कालोनी के घरों में घुस गया व सड़को पर बहने लगा सड़को व घरो में पानी घुसता देख गुस्साए लोगों ने किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत से ट्यूबवेल बन्द करने के लिए कहा। आरोप है कि किसान आयोग के अध्यक्ष ने सत्ता का रौब दिखाते हुए कालोनी के लोगो के साथ गालीगलौच की व हाथापाई करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी मामला शांत करा दिया गया था किसी भी पक्ष की कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *