Uncategorized

निर्दलीय प्रत्याशी लोकसभा हरिद्वार जनता विधायक उमेश कुमार को 6 दलों ने दिया अपना समर्थन – पूरे चुनाव में तन मन धन से देंगे पूरा समर्थन : शिव प्रसाद सेमवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

निर्दलीय प्रत्याशी लोकसभा हरिद्वार जनता विधायक उमेश कुमार को 6 दलों ने दिया अपना समर्थन – पूरे चुनाव में तन मन धन से देंगे पूरा समर्थन : शिव प्रसाद सेमवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिपोर्ट अर्सलान अली

आपको बता दे कि आज हरिद्वार प्रेस क्लब में निर्दलीय प्रत्याशी जनता विधायक उमेश कुमार को ऋषिकेश की तीन विधानसभाओं में चल रहे 6 दलों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि वह अपना पूरा समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी जनता विधायक उमेश कुमार को देते हैं और तन मन धन के साथ पूरा चुनाव में उनके साथ रहेंगे और उनको जीत दिला कर रहेंगे उन्होंने कहा कि उमेश कुमार की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है जिसमें वह उनके साथ रहकर हरिद्वार के भ्रष्टाचार को खत्म करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और उमेश कुमार को संपूर्ण बहुमत के साथ जीत दिलाएंगे वहीं मौके पर मौजूद रहे निर्दलीय प्रत्याशी लोकसभा हरिद्वार से उमेश कुमार ने बताया कि आज हरिद्वार की तीन विधानसभाओं में चल रहे 6 दलों ने उनको अपना समर्थन दिया है जिसको लेकर विधायक उमेश कुमार ने शिव प्रसाद सेमवाल और उनकी पूरी टीम को इस कार्य को लेकर धन्यवाद अदा किया है उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई हरिद्वार के भ्रष्टाचार के खिलाफ है जिसको वह हराकर जीत का सहारा सच्चाई और ईमानदारी के साथ लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *