Uncategorized

4मार्च के मुख्यमंत्री धामी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे।

रिपोर्ट सद्दाम अली

4मार्च के मुख्यमंत्री धामी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे।

रुड़की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4मार्च को मंगलौर दौरे को लेकर रुड़की जिले की आवश्यक बैठक मंगलौर के समीप एक कार्यालय में आयोजित की गई इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धाकड़ धामी के प्रयासों द्वारा प्रदेश लगातार विकास के मार्ग पर चल रहा है नित नई योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है उनके आगामी दौरे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है,इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी से मिलने और उनको सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्राम वासियों में भारी उत्साह है मुख्यमंत्री लगातार जिस प्रकार से प्रदेश की प्रगति के लिए प्रयासरत हैं उससे सभी ग्रामवासी उनसे नई उम्मीद रखते हैं की मुख्यमंत्री उनके क्षेत्र के लिए कुछ नई घोषणाएं करके जाएंगे जिससे उनके क्षेत्र की प्रगति होगी बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने किया, बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल जिला प्रभारी डॉ मधु सिंह,मुख्यमंत्री निजी सचिव दानू सिंह ,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, मधु त्यागी , प्रदीप पाल,सावित्री मंगला, जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की, जिला कोषा अध्यक्ष नितिन गोयल जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी, जिला आईटी प्रभारी सुशील रावत, सैनिक प्रकोष्ठ से सतीश शर्मा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मुंडलाना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *