रिपोर्ट पहल सिंह राणा
लक्सर पुलिस द्वारा आगामी होली पर्व व लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अलग अलग गांव में गोष्ठी का किया आयोजन,
लकसर शुक्रवार दिनांक 22.03.2024 को थाना कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा आगामी होली पर्व, व लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस द्वारा दर्जनों गांव में सुल्तानपुर, भिकमपुर , खंडजा ,मुंडा खेड़ा सिद्धडू, माखियली कला आदि ग्रामों में गोष्टी का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के सीएलजी मेम्बर, सम्भ्रान्त व्यक्ति व लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई । आगामी होली पर्व व लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौजूदा लोगों के सुझाव लेकर अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गई । आने वाले त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाएं, जिससे भाई चारे का संदेश लोगों तक पहुचें तथा साथ-साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जारी आदर्श आचार संहित पालन किए जाने के लिए अवगत कराया गया । गोष्ठी में मौजूद लोगों को आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस द्वारा सहयोग की अपील की गयी,सभी ग्रामीणों द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया,




