Uncategorized

लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी को बताया भ्रष्ट और सूबे का नाकामयाब

लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी को बताया भ्रष्ट और सूबे का नाकामयाब

रिपोर्ट अर्सलान अली

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से चुनावी अखाड़े में उतरे उमेश कुमार इन दिनों ताबड़तोड़ कार्यक्रमों और अपने पक्ष में भारी जन समर्थन के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं उनके पक्ष में निर्दलीय भूमिका के बावजूद भी विभिन्न कार्यक्रमों में भारी हुजूम उमड़ रहा है लक्सर के आज प्रतापपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा हरिद्वार से BJP के लोकसभा प्रत्याशी पर जुबानी हमला बोलने का काम किया है लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने कहा है कि जिस आदमी ने 4 वर्षों तक उत्तराखंड को त्रस्त किया हो, चरम का भ्रष्टाचार किया हो, बेरोजगारों पर लाठियां चलवाई हो, भांग और शराब के कारोबार को बढ़ावा दिया हो, शराब की 12 फैक्ट्रियां 1 वर्ष में लगवाया हो और नक़्कारी के कारण जिस मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के चलते पद से हटाया जा चुका हो उस आदमी को भाजपा एक सांसद प्रत्याशी के रूप में हरिद्वार क्षेत्र की जनता पर थोपने का काम कर रही है हमें वह बिल्कुल कबूल नहीं है हमें सिर्फ स्थानीय चाहिए था मगर भाजपा अब अपने इस सांसद को अपने पास रखें इस बार जनता करारा जवाब देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *