लक्सर, स्कॉलर्स होम इन्टरनेशनल स्कूल, लक्सर की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रथमवीर ने सर्वाधिक खेलों में प्रतिभाग कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप हासिल की । दूसरे स्थान पर वर्णित रहे। ओवरऑल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान सोनिका ने प्राप्त किया। विद्यालय में दो दिन तक चली विभिन्न एथलीट प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्र-छात्राओं नें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त किए। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हरजोत ने तथा द्वितीय स्थान सोनिका ने प्राप्त किया 200 मीटर दौड़ में प्रथम अवंतिका तथा द्वितीय स्थान पर अवनी सैनी रहे ।
लम्बी कूद में प्रथम वर्णित तथा शौर्य द्वितीय स्थान पर रहे। साईकिल रेस में अक्षित प्रथम तथा वर्णित द्वितीय स्थान पर रहे। थ्री लेग रेस में अवंतिका पहले तथा श्रेया दूसरे स्थान पर रही । फ्राॅग जंप में वासू प्रथम तथा राधिका द्वितीय स्थान पर रही। छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र विद्यालय के चेयरमैन ब्रहमपाल सिंह सैनी, प्रबंधक श्रीमती सुषमा सैनी तथा प्रधानाचार्य अखिलेश गौड़ ने प्रदान किए । कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षिका श्रीमती नीशू ने किया । इस अवसर विद्यालय शिक्षक हितेश त्यागी, अजय बिष्ट, मेघा सैनी, अंकुश सैनी , भावना गुप्ता काव्या भाटी, गगन सैनी, रचना, पूजा, शबनम, अमित सैनी आदि उपस्थित रहे ।
झबरेड़ा में शहीदों की याद में दौड़ी देशभक्ति की लहर: डॉ. हर्ष कुमार ने बच्चों-युवाओं को किया प्रेरित शहीद दिवस के पावन अवसर पर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी ने आयोजित किया “एक दौड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम, जिसमें देशभक्ति और खेल भावना का अनोखा संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि के […]
रुड़की।कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा गोली चलाई जाने तथा नरसंहार में मारे गए मृर्तकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नैयर काजमी के नेतृत्व जुमा की नमाज के बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सत्ती मोहल्ला स्थित बादशाह चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका […]
चोरो ने कर्बला के दानपात्र से उड़ाई रकम, सीसीटी कैमरे भी तोड़ डाले lबहादराबाद 5 फरवरी ( महिपाल )बीती रात कोतवाली रानीपुर के ग्राम गढ़मीरपुर स्थिति मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थल कर्बला दरगाह से चोरो ने वहां रखे दान पात्र से नकदी पर हाथ साफ कर दिया, यही नहीं चोरो ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरो […]