जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई हाजी सलमान ने हल्द्वानी की जनता ने किया उनका धन्यवाद
रिपोर्ट अर्सलान अली
हल्द्वानी हिंसा के बाद जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए कई समाज सेवी तथा अन्य संस्थाएं आगे आ रही है। लोगों ने ऐसी समाज सेवी तथा अन्य संस्थाओं का सरहाना की है जो की संकट की घड़ी में मानवता की सेवा के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ा रही हैं हल्द्वानी में हुए विवाद को लेकर लोगों को परेशान देख कर समाजसेवी हाजी सलमान अपने सहयोगियों के साथ हल्द्वानी गए थे। जहां हाजी सलमान ने पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उनके इस दुख की घड़ी में सहयोग करने का आश्वासन दिया। हाजी सलमान ने उन परिवारों से भी मुलाकात की जिनके यहां हिंसा मेंउनके अपने लोगों की मृत्यु हुई उन्होंने इस हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंसा किसी भी धर्म में जायज नहीं है। हिंसा करने वालों का कोई धर्म नहीं होता परंतु इस तरह की हिंसा में बेकसूर लोग शिकार हो जाते हैं और निर्दोषों पर करवाई होती है। जो परिवार अपने गुजर बसर के लिए मजदूरी करके अपने परिवार को पलते हैं। ऐसे परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हाजी सलमान ने पीड़ितों को राशन के पैकेट बांटे और उन्होंने कहा कि गरीब और पीड़ित बेसहारा लोगों की मदद के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। हाजी सलमान के साथ उनके सहयोगी समीर मिर्जा, शोएब चौधरी हल्द्वानी के जिम्मेदारान मौलाना मुकीम और अन्य जिम्मेदार लोग उनके साथ रहे।




