- रिपोर्ट रुड़की संवाददाता
- खानपुर विधायक और लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार सोमवार को फिर करेंगे 151 निर्धन और अनाथ बेटियों का सामूहिक विवाह, रुड़की क्षेत्र में होगा महा आयोजन
देशभर की सर जमीन पर सियासी नेताओं की सादगी अपने-अपने कर्मों और अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती है और उसी का एक अनोखा स्वरूप खानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भावी चुनावी प्रत्याशी उमेश कुमार के रूप में देखने को मिल रही है जहां उनके द्वारा निजी खर्च से पुनः 151 निर्धन और अनाथ कन्याओं के सामूहिक विवाह का निर्णय लिया गया है बताते चलें कि खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा रुड़की कलियर मार्ग पर मेहवड़ गांव के पास इसका महा आयोजन कराया जाएगा खानपुर विधायक के मुताबिक वह गरीब बेटियों के विवाह का काम प्रचार-प्रसार के लायक नहीं मानते हैं और ना ही वह इस सामाजिक काम को इसका माध्यम बनाना चाहते हैं यह काम तो उनके लिए सिर्फ एक समाज सेवा है जो सभी को करनी चाहिए उन्होंने कहा कि कईं गरीब परिवार अपनी बेटी का विवाह करने में सक्षम नहीं होते हैं जिस व्यक्ति के पास एक वक्त का खाना खाने के लिए भी पैसा ना हो वो आखिर कैसे लाखों रुपए लगाकर अपनी बेटी का विवाह करेगा उन्होंने कहा कि यह मात्र उनकी एक सामाजिक मुहिम है जिसका चुनाव से भी कोई संबंध नहीं है




