पथरी क्षेत्र के फेरूपुर डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा की अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाली ज्योति ही शिक्षा है और इस ग्रामीण क्षेत्र मे ग्रामीण युवा पीढ़ी को शिक्षित करने का विचार पैदा कर उसे जमीन पर साक्षात करने वाले का नाम जगपाल सिंह सैनी है जगपाल सिंह सैनी को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है

मौके पर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने भी जगपाल सिंह सैनी के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए सांसद निधि से कॉलेज में कमरा बनाए जाने की घोषणा की कॉलेज समिति के सचिव उत्तम सिंह चौहान एडवोकेट ने प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ कॉलेज के प्रगति पर भी विस्तार से प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता वालेस भार्गव एडवोकेट तथा संचालन कॉलेज के निदेशक जगपाल सिंह सैनी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया इस मौके पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए और कालेज की वार्षिक पत्रिका ज्ञानदायिनी का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा भावना सैनी B.Ed तृतीय की छात्रा कुमारी सना ने भी संबोधित किया इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों की वोटिंग के माध्यम से बेस्ट टीचर नवीन कुमार और बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड राहुल को मिला और कॉलेज में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर मनोज अग्रवाल मुकेश भार्गव दाऊ दयाल अग्रवाल श्याम लाल शर्मा सुरेंद्र सैनी शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के समाजसेवी गण उपस्थित रहे



