Uncategorized

अलीपुर आनंद नगर गांव में आगामी महीने में 6 मार्च से 14 मार्च तक ग्राम खेड़े महाराज के स्थान को ऊंचा करने व भंडारा आयोजन

रिपोर्ट सुखदेव सिंह निर्भय

अलीपुर आनंद नगर गांव में आगामी महीने में 6 मार्च से 14 मार्च तक ग्राम खेड़े महाराज के स्थान को ऊंचा करने व भंडारा आयोजन करने की तैयारी जोर शोर पर चल रही है। सभी ग्रामवासी एकजुट होकर इस कार्य में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में खेड़ा शिव मंदिर से जुड़े व्यक्तियों ने मिट्टी भराव व कच्चा फर्श इत्यादि सभी के सहयोग व श्रमदान से डालने का कार्य किया है। खेड़ा शिव मंदिर के प्रांगण का कुछ हिस्सा काफी गहराई में था। जिसमें पिछले कुछ दिनों से लगातार भराव करने का कार्य किया गया। भराव और अन्य कार्य करने के पश्चात आज पूजा अर्चना कर कच्चा फर्श डालने का कार्य किया गया। जनसेवा टीम के सदस्य भगवानदास ने बताया है कि विधि विधान को ध्यान में रखते हुए गांव के सम्मानित व्यक्तियों भगत तोताराम, हुकम चंद, सहदेव सिंह, खजान सिंह, राजेश कुमार, हेमराज, सुखबीर सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार,बालमुकुंद, संजय कौशल, पदम सिंह, श्रवण सैनी, अजय कुमार इत्यादि ने मिलकर कार्य का शुभारंभ करवाया। जनसेवा टीम के सदस्यों और ग्रामवासियों ने मिलकर बड़ी मेहनत और लगन से कार्य को पूरा करने में अपना-अपना योगदान दिया। आज खेड़ा शिव मंदिर में श्रमदान करने वालों में भगवानदास, किशन, नागेंद्र, नवीन, विशेष,सोनू, मनोज, प्रिंस, अमन, अमित, पवन, उजागर, शिवकुमार, प्रदीप, विजय, बंटी, लवी, मिंटू इत्यादि उपस्थित रहे। आगामी 14 मार्च को खेड़ा शिव मंदिर पर सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी सभी ग्रामवासी एकजुट होकर जोर-जोर शोर से कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *