रिपोर्ट पहल सिंह
लक्सर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियों, किराएदार,कबाड़ियों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किए जाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश जारी किए थे, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर लक्सर कस्बा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखपुरी,सोसायटी रोड, केशव नगर मे बहारी व्यक्तियो, किराएदारो, कबाड़ियों व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान के दौरान 450 व्यक्तियों के मौके चेक किए गए तथा सत्यापन न करने पर 23 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ₹10000/= रुपए नगद में पांच अन्य चालान 1250 नगद व 17 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 -10 हजार रुपए के कोर्ट के चालान कुल 170.000 रुपए के किये गए, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि चलानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की जा रही है कोतवाल ने यह भी बताया कि अभियान के दौरान मकान मालिकों को अपने किराएदारों व घरेलू नौकरो का शीघ्र सत्यापन करने के निर्देश दिए गए, तथा इसके अतिरिक्त किराएदारो, घरेलू नौकरों व कबाड़ियों को यथाशीघ्र अपना अपना सत्यापन करने हेतु जागरूक किया गया,



