Uncategorized

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति जातिवादी टिप्पणी करने पर ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा फूका गया पुतला

रिपोर्ट सद्दाम अली

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति जातिवादी टिप्पणी करने पर ओबीसी मोर्चा भाजपा द्वारा फूका गया पुतला

Wलोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गर्म गर्मी बढ़ गई है बीजेपी कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनावी सब्र में कूद गए हैं इसी बीच सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर झूठ बोलकर अपनी और कांग्रेस की फजियत कराई है,राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति के प्रति टिप्पणी करने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रुड़की द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदुमन पोसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर ऐसा झूठा दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी में पैदा ही नहीं हुए वे तेली जाति के हैं उन्हें राजनीति का प्राथमिक ज्ञान भी नहीं है, पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब राहुल गांधी ने अपने झूठे बयान और दावों के चक्कर में न सिर्फ अपनी बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की बेज्जती कराई है , जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि राहुल गांधी को कुछ बोलने का पता ही नहीं है, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर और संजय त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की फैक्ट्री हैं चाहे राफेल जहाज खरीदने का मामला हो चाहे कृषि कानून हो लद्दाख क्षेत्र में भारत और चीन सेना की वापसी हो राहुल गांधी हमेशा झूठ बोलते रहते हैं इस अवसर पर सभी ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए, प्रदर्शन करने वालों में ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी ,सचिन कश्यप ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तृप्ति कंसल, नीलकमल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मितुषी, सावित्री मंगला, नरेंद्र जैन ,इंद्र बधान , अनुज अत्रे, अवनीश त्यागि, अनुराज त्यागि, अमित प्रजापति, मदन सिंह प्रजापति कुनाल सचदेवा, कटार सिंह,आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *