Uncategorized

समाजवादी महिला सभा की 9 फरवरी में तीन पीडीए सभाएं

समाजवादी महिला सभा की 9 फरवरी में तीन पीडीए सभाएं

जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी करेंगी समाजवादी पीडीए सभाओ को सम्बोधित
मुज़फ्फरनगर
सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर पीडीए समाज के अधिकारों, हिस्सेदारी तथा संविधान आरक्षण बचाने की जागरूकता हेतु चल रहे पीडीए पखवाड़ा सभाओ के अंतर्गत समाजवादी महिला सभा मुज़फ्फरनगर द्वारा 9 फरवरी 2024 को तीन पीडीए सभाए आयोजित की जाएगी।
पीडीए सभाओ को समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती सुषमा सैनी मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करेंगी।
दिनांक 9 फरवरी को प्रात: 11:30 बजे कस्बा शाहपुर में श्रीमती सुषमा सैनी के आवास पर पीडीए सभा।
दोपहर 2 बजे ग्राम मनव्वरपुर में सपा महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष निशा कल्यान द्वारा आयोजित सभा।
दोपहर 3 बजे ग्राम समौली में सपा महिला सभा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीति शर्मा द्वारा आयोजित पीडीए सभाओ को समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी सम्बोधित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *