अवैध चाकू के साथ अभियुक्त को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में अवैध चाकू के साथ घूमते हुए धर दबोचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित अपराधी / संदिग्ध व्यक्तियों / असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा दिनांक 7 2 2024 को लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान व्यक्ति उस्मान पुत्र शाहिद खड़ंजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को लक्सर क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए अवैध चाकू के साथ दबोच लिया पकड़ा गया व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि व्यक्ति उस्मान को लक्सर क्षेत्र से अवैध चाकू के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया है, पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधि कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




