रिपोर्ट पहल सिंह
दो शातिर मोबाइल फोन चोरों को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार, लक्सर श्रीमती मीनटो पत्नी मांगेराम निवासी केशव नगर सोसायटी रोड लक्सर जिला हरिद्वार ने तहरीर देकर बात की 31/1/2024 को कार्तिक उर्फ अज्जू व अंकित नाम के व्यक्ति द्वारा उसके घर से उसका मोबाइल फोन Xeomi poco m6 चोरी कर लिया, लक्सर पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी/ बरामदगी हेतु टीमे गठित की गई, गठित पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर गठित पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कंघाली व कड़ी सुराग्शी पतासी कर व मुखबारी खास को क्षेत्र में सक्रिय कर, मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 1. 2. 2024 को रायसी क्षेत्र से दो अभियुक्त कार्तिक उर्फ अज्जू पुत्र बिट्टू वर्मा निवासी मोहल्ला सोसायटी रोड केशव नगर वार्ड नंबर 10 लक्सर जिला हरिद्वार, व अंकित पुत्र धूप नारायण निवासी मोहल्ला सोसाइटी रोड केशव नगर वार्ड नंबर 10 लक्सर जिला हरिद्वार को लक्सर से चोरी किए गए एक आदत मोबाइल फोन poco कंपनी रंग काला IMEI IMEI नo 866173060922422 व IMEI नo 866173060922430 बरामद किया गया, राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियुक्त कार्तिक उर्फ अज्जू व अंकित को चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/34 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




